उत्तराखंड
Big Breaking: एक्शन में बीजेपी, सीएम धामी ने बुलाई विधानमंडल की बैठक, इस मुद्दे पर होगी चर्चा…
देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा सत्र शुरू होने में वक्त कम ही रह गया है। सत्र की कार्रवाई को लेकर सभी विधायक एक्शन में आ गए है। सीएम धामी ने सदन की कार्रवाई से पहले 28 मार्च को विधानमंडल की बैठक बुलाई है। ये बैठक सीएम आवास में सोमवार को शाम 8:00 बजे आहूत की गई है। इस बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा वार्ता की जाएगी ।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विधानसभा सत्र आगामी 29 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले सत्र की पूरी तैयारी की जा रही है। धामी सरकार राज्यपाल के अभिभाषण और लेखानुदान को लेकरतेजी से तैयारी में लगी हुई है। इस बीच विधानमंडल बैठक की खबर आ रही है। बैठक की जानकारी संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने दी है।
मीडिया से बात करते हुए प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा है कि आगामी 28 मार्च 2022 को भारतीय जनता पार्टी विधान मंडल दल की बैठक माननीय मुख्यमंत्री के आवास “मुख्य सेवक सदन” में शाम 8:00 बजे आहूत की गई है। इस बैठक में 29 तारीख से प्रारंभ होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा वार्ता की जाएगी। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सभी मंत्री एवं विधायकों को आमंत्रित किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
