उत्तराखंड
Big Breaking: दिल्ली में CM धामी, अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर मांगी ये मंजूरी, जानिए…
देहरादूनः उत्तराखंड के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद से पहली बार पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंचे है। सीएम धामी लगातार वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर राज्य के लिए कई योजनाओं की मंजूरी मांग रहें है। इसी कड़ी में अब वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले है। राजनाथ सिंह से मुलाकात कर सीएम ने धारचूला हेलीपैड को हैलीपोर्ट रूप में अपग्रेड करने और जखोली में सैनिक स्कूल की स्थापना के संबंध में अनुरोध किया है। उम्मीद की जा रही है सीएम धामी की मेहनत रंग लाई तो राज्य को जल्द ही केंद्र से करोड़ों की सौगात मिल सकती है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर दो महत्वपूर्ण योजनाओं को लेकर बात की। इस दौराम सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा क्षेत्रीय संपर्क योजना के अंतर्गत हवाई सेवाएं प्रारंभ किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में सीमांत क्षेत्र होने के कारण पिथौरागढ़ का धारचूला क्षेत्र में आवागमन की सुविधा विकसित किया जाना जरूरी है। इसके लिए उन्होंने रक्षा मंत्री से धारचूला हेलीपैड को हैलीपोर्ट के रूप में अपग्रेड की अनुमति देने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली में सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए राज्य के सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए उक्त एग्रीमेंट में संशोधन कर अवस्थापना सुविधाएं भारत सरकार से उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया।
गौरतलब है कि सैनिक स्कूल के लिए रक्षा मंत्रालय भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार के मध्य मेमोरेंडम आफ एग्रीमेंट संपादित किया गया था। इसके अनुसार राज्य सरकार की ओर से अवस्थापना संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी थी। सीएम ने इसी एग्रीमेंट के संशोधन की बात की है। इससे पहले सीएम धामी दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की और उत्तराखंड में बागबानी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं होने की बात बताते हुए केंद्र सरकार से उत्तराखंड में बागबानी के विकास के लिए 2000 करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज मांगा। तो वहीं गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान धामी ने बॉर्डर ज़िलों में ‘हिम प्रहरी योजना’ को लागू किए जाने के संबंध में बातचीत की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel