उत्तराखंड
Big Breaking: नई मुहिम के तहत आम जन से मिलने CM धामी आ रहे हैं आपके जिले, ये है योजना…
देहरादूनः उत्तराखंड में सीएम धामी को धाकड़ धामी ऐसे ही नहीं कहा जाता है। वह अपने कामों और एक्शन से सबके दिल में जगह बना रहे है। अब वह नई मुहिम के तहत हर जिले में जाकर जनता के बीच जनता की समस्याएं सुनेंगे। इसके लिए दिन तय हो गए है। साथ ही सभी जिलों के डीएम को निर्देश भी दे दिए गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कास कार्यों की निगरानी और आम जनता की समस्याओं से रूबरू होने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी जल्द ही नई मुहिम शुरू करने जा रहे हैं। हर हफ्ते दो दिन सीएम हर जिले में जाकर रात्रि प्रवास करेंगे। फिलहाल इसके लिए शुक्रवार और शनिवार का दिन तय किया जा रहा है।इस दौरान सीएम कालेजों में छात्र-छात्राओं से मुख्यमंत्री संवाद भी करेंगे। उनके यह दौरे कब से शुरू होंगे इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
बताया जा रहा है कि सीएम के प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम के लिए नौकरशाही ने तैयारियां भी शुरू कर दीं। एसीएस राधा रतूड़ी ने सभी डीएम को सीएम के कार्यक्रम के लिए गाइड लाइन जारी की है। यह अभियान भी सुशासन, विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ जनता से सीधे जुड़ाव की मंशा से शुरू किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel