उत्तराखंड
Big News: सीएम धामी ने किया बड़ा ऐलान, BJP के दोबारा सत्ता में आने पर लागू होगा ये कानून, पढ़े…
खटीमा: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। सीएम इसी कड़ी में आजबड़ी घोषणा की है। सीएम ने कहा है कि बीजेपी सरकार सत्ता में आते ही उत्तराखंड के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करेगी। यूनिफॉर्म सिविल कोड सभी के लिए समान होगा। सीएम ने कहा कि नई भाजपा सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति बनाएगी। यह समिति सभी लोगों के लिए विवाह, तलाक, भूमि-संपत्ति और विरासत के संबंध में समान कानून प्रदान करेगी, चाहे उनकी आस्था कुछ भी हो। सीएम के बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गर्माना तय है।
आपको बता दें कि समान नागरिक संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड का मसला फिर से गर्माता जा रहा है। इस मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान जारी किया है। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में उनकी सरकार दोबारा बनती है तो शपथ ग्रहण के तुरंत बाद, भारतीय संविधान के आर्टिकल 44 के दिशा में भी एक प्रभावी कदम उठाया जाएगा। नागरिक संहिता का मसौदा तैयार किया जाएगा। साथ ही यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा। ये यूनिफॉर्म सिविल कोड संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम होगा और संविधान की भावनाओं को मूर्त रूप देगा।
सीएम ने कहा कि इससे राज्य में सामाजिक समरसता बढ़ेगी। जेंडर जस्टिस को बढ़ावा मिलेगा, महिला सशक्तीकरण को ताकत मिलेगी और साथ ही देवभूमि की असाधारण आध्यात्मिक, सांस्कृतिक को पहचान मिलेगी और यहां के पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी मदद मिलेगी। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड यूनिफॉर्म सिविल कोड दूसरे राज्यों के लिए भी एक उदाहरण के रूप में सामने आएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel