उत्तराखंड
BREAKING: सीएम धामी ने अचानक बुलाई आपात बैठक,इस मुद्दे पर होगी चर्चा…
उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में स्तिथि गंभीर है। जहां जोशीमठ संकट पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की लागातार नजर बनी हुई है। वहीं पीएमओ ने अब इस मामले को लेकर 10 फरवरी को बैठक बुलाई है। पीएमओ की बैठक से पहले सीएम धामी ने आज अचानक आपात बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि ये बैठक जोशीमठ मुद्दे को लेकर बुलाई गई है। बैठक में जोशीमठ आपदा के विस्थापन और मुआवजे की स्थिति को लेकर चर्चा की जाएगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 10 फरवरी को पीएमओ की जोशीमठ मुद्दे को लेकर बैठक होने वाली है। बैठक से पहले सीएम धामी ने भी आपात बैठक बुलाई है। बैठक आज दोपहर में सचिवालय में होगी। बताया जा रहै है कि पीएमओ की बैठक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (National Disaster Management Authority) जोशीमठ को लेकर ब्यौरा देगी। वहीं, दिल्ली में होने वाली बैठक में मुख्य सचिव एस.एस. संधू (Sukhbir Singh Sandhu) भी वर्चुअली शामिल होंगे। बैठक में पीएमओ को जवाब देने और राज्य सरकार के कार्यों के लिए ये बैठक अहम है।
बता दें कि जोशीमठ में भू-धंसाव और दारार के मामलों को बढ़ते देख पीएम के प्रधान सचिव डॉ पीके मिश्रा ने 8 जनवरी को उच्च स्तरीय बैठक की थी। इसके बाद आपदा का कारण पता लगाने और समाधान के लिए 8 संस्थानों के विज्ञानियों ने जोशीमठ में मोर्चा संभाला था। ये सभी संस्थाएं अपनी शुरुआती रिपोर्ट एनडीएमए भेज चुकी हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
