उत्तराखंड
बड़ी खबरः CM धामी का पुलिसकर्मियों के ₹4600 ग्रेड-पे मामले में बड़ा बयान, बताई रणनीति…
हल्द्वानी: उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों के ₹4600 ग्रेड-पे मामले में सीएम धामी का बड़ा बयान सामने आया है। बताया जा रहा है कि सीएम धानी ने मामले में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि देश की जो भी व्यवस्था होगी, उन सब पर काम किया जाएगा। सभी से संवाद कर पुलिसकर्मी हो या अन्य कर्मचारी सबके ग्रेड-पे को लेकर काम करेंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की। बताया जा रहा है कि इस दौरान मीडिया ने विधानसभा चुनाव में पुलिस कर्मियों के 4600 ग्रेड-पे को लेकर मुख्यमंत्री ने सरकार आने पर एक महीने के भीतर निर्णय लेने की बात कही थी। इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा पुलिसकर्मियों के ग्रेड-पे के साथ-साथ प्रदेश के अन्य कर्मचारियों के लिए भी सोचा जाएगा।
सीएम ने कहा देश की जो भी व्यवस्था होगी, उन सब पर काम किया जाएगा। सभी से संवाद कर पुलिसकर्मी हो या अन्य कर्मचारी सबके ग्रेड-पे को लेकर काम करेंगे। उन्होंने कहा उत्तराखंड को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रयास कर रही है। सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड हर मोर्चे पर सशक्त और मजबूत बनाया जाए।
गौरतलब है कि पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने साल 2001 में भर्ती पुलिस कर्मियों को दीवाली का तोहफा दिया था। सीएम धामी ने इन पुलिसकर्मियों की 4600 ग्रेड पे की मांग को मांग मान लिया था। हालांकि, वर्ष 2002 में भर्ती हुए पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे के मामले पर अभी कोई निर्णय नहीं आया था। तबसे पुलिसकर्मियों के परिजन इस मामले को लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुके है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel