उत्तराखंड
J&K Election: जम्मू-कश्मीर में गरजे CM पुष्कर सिंह धामी, कहा-ये लोग देश को तोड़ना चाहते हैं…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जम्मू-कश्मीर में चुनावी प्रचार के लिए पहुंचे। जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वो देवभूमि उत्तराखंड से आए हैं। जहां हर स्थान में देवों का वास है। उन्होंने कहा बसोहली क्षेत्र भी मंदिरो के स्थान के रूप में जाना जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व शक्ति के रूप में आगे बढ़ा है। हर बड़ी घटना में आज विश्व को भारत के रुख का इंतजार रहता है। बीते 10 वर्षो में स्वास्थ्य, सड़क, रेल, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, आधुनिकता के क्षेत्र में देश तेजी से आगे बढ़ा है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है। उन्होने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में धारा 370 को समाप्त करने का ऐतिहासिक कार्य किया गया है। धारा 370 समाप्त होने के बाद पहली बार चुनाव होने जा रहे हैं। जो अपने आप में ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस की सच्चाई जान चुके हैं। जम्मू कश्मीर के लोग भ्रष्टाचार परिवावाद अलगाववाद को बढावा देने वाली पार्टियों को सत्ता में नहीं लाने वाले हैं, इन्हे जड़ से उखाड़ कर फेंकने वाले है। उन्होने कहा कांग्रेस उस पार्टी से गठबंधन करती है जो लोग जम्मू कश्मीर को लेकर पाकिस्तान से वार्ता करने की बात कहते है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री भी नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के घोषणा पत्र का समर्थन कर रहे हैं। ये लोग देश को तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के रहते हुए विपक्ष का कोई भी देश विरोधी षड्यंत्र काम नही आएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel