उत्तराखंड
UKPSC Update: युवाओं के लिए बड़ी खबर, आयोग ने की ये भर्ती परीक्षा स्थागित, जानें कब होगा एग्जाम…
युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी है। अभ्यर्थियों को अब परीक्षा देने के लिए करीब दो महीने का इंतजार करना पड़ेगा। आयोग ने इस परीक्षा के लिए नई तिथि निर्धारित की है। आइए जानते है ये परीक्षा स्थागित क्यों की गई है और अब कब एग्जाम होगा।
मिली जानकारी के अनुसार लोक सभा चुनाव के चलते परीक्षा स्थगित करने का निर्णय आयोग की ओर से लिया गया है। बताया कि आयोग ने लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत परीक्षा की तिथि परिवर्तित करते हुए नई तिथि 26 मई 2024 निर्धारित की गई है। लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र डाउनलोड किए जाने की जानकारी अलग से आयोग की वेबसाइट पर दी जाएगी।
बताया जा रहा है कि आयोग की ओर से प्रयोगशाला सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (समूह ‘ग’) परीक्षा-2023 की लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन 31 मार्च को प्रस्तावित था। सभी जनपदों के 27 केंद्रों में परीक्षा कराई जानी थी। इसके लिए आयोग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई थीं, लेकिन लोक सभा चुनाव के कारण परीक्षा प्रभावित हो गई है। इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए करीब दो महीने का इंतजार करना पड़ेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel