उत्तराखंड
रोडवेज की बस 34 सीटर पर 80 सवारियां बैठाने के मामले में आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों को किया तलब
नैनीताल : सोमवार के दिन नैनीताल बस स्टैंड के निरीक्षण के दौरान रोडवेज की बस में 34 सीटर बस में 80 सवारियां बैठाने पर गम्भीरता से लेते हुये आयुक्त दीपक रावत ने आरएम रोडवेज पूजा जोशी के साथ ही आरटीओ नंदकिशोर आर्य को तलब किया।
आरएम पूजा जोशी ने बताया कि पर्यटन सीजन के कारण दबाव बढा है। जिस पर आयुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि दबाव बडा है या आम आदमी की जान बचाना बडा है। उन्होंने कहा कि कोई हादसा हो जाता है तो जिम्मेदार कौन होगा। उन्हांेने कहा कि ऐसा दोबारा होने पर चालक एवं परिचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।
बस चालक दिनेश जोशी द्वारा बताया गया कि यह प्रतिदिन होता है जिस पर आयुक्त नेे आरएम रोडवेज के निर्देश दिये कि सायं 5 बजे रोडवेज की बस जो नियमित समयानुसार नैनीताल से हल्द्वानी आती है उस बस के 15 दिनों के टिकट के अभिलेख तीन दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने आरएम रोडवेज को निर्देश दिये कि वह नियमित चैंकिग करें तथा पर्यटन सीजन को देखते हुये बसों की संख्या में इजाफा भी करें।
आयुक्त रावत ने आरटीओ नंदकिशोर आर्य को निर्देश दिये कि रोडवेज बसों की भी नियमित चैकिंग करें क्षमता से अधिक यात्री पाये जाने पर तुरन्त चालान के साथ ही चालक एवं परिचालक के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने आरटीओ से कहा कि निजी वाहनों ओवरलोडिंग, वाहनोें की चैकिंग की जिम्मेदारी के साथ ही रोडवेज वाहनों की चैकिंग की भी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें।
रावत ने कहा कि यात्रियों की जिम्मेदारी हमारी है कोई दुर्घटना ना हो इसके लिए बस में जितने यात्री के बैठाने की क्षमता है उतने ही यात्री बैठाये जायें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की स्थिति दोबारा होने पर चालक व परिचालक के साथ ही अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इस अवसर पर स्टेशन प्रभारी नैनीताल रमेश रौतेला, चालक दिनेश जोशी, परिचालक देवेश सक्सेना आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel