उत्तराखंड
Big Breaking: कांग्रेस ने अभी-अभी उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में इन नेताओं को किया नियुक्त, देखें लिस्ट…

देहरादूनः कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस आलाकमान ने हार के बाद उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में रजनी पाटिल, जयराम रमेश, अजय माकन, जितेंद्र सिंह और अविनाश पांडे को बड़ी जिम्मेदारी दी है। इन नेताओं को हाल ही खत्म हुए पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद की स्थिति का आकलन करने और संगठनात्मक परिवर्तन का सुझाव देने के लिए नियुक्त किया है। जिसका आदेश जारी कर दिया है।
— पहाड़ी खबरनामा (@Pahadikhabar) March 17, 2022
कांग्रेस पार्टी ने रजनी पाटिल को गोवा, जयराम रमेश मणिपुर, अजय माकन को पंजाब, जितेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश और अविनाश पांडे को उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी है। ये नेता अपने-अपने राज्यों में चुनाव बाद की स्थितियों का आकलन करेंगे और वहां होने वाले संगठनात्मक परिवर्तन का सुझाव देंगे।
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा प्रदेश कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांड़े को उत्तराखंड प्रदेश में चुनाव-पश्चात परिस्थितियों तथा संगठनात्मक परिवर्तन हेतु विधायकगणों व विधायक प्रत्याशियों से रायशुमारी के लिए नियुक्त किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


