उत्तराखंड
विवादः विधायक ठुकराल के फिर बिगड़े बोल, विवादित वीडियों सोशल मीडिया पर हुआ वायरल…

रुद्रपुर: भाजपा के रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल का विवादों से पुराना नाता है। ठुकराल अपने बड़बोले-पन और बयानों के चक्कर में हमेशा सुर्खियों में रहते है। कई बार वह विवादों में भी घिर चुके हैं। अब उनका एक और विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। न्यायालय के लिए विधायक ठुकराल के बिगड़े बोल के कारण उनकी आलोचना शुरू हो गई है।
बताया जा रहा है कि दो अगस्त यानि कल उधम सिंह नगर के रूद्रपुर के डीएम ऑफिस में जिलापंचायत सदस्यों का डीएम को हटाने को लेकर एक धरना प्रदर्शन चल रहा था, उस वक्त रुद्रपुर के भाजपा विधायक प्रदर्शनकारियों को मनाने पहुंच गए और उन्हें भाषण देने लगे। इस दौरान उन्होंने कोर्ट को शमशान बनाने जैसा बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि नगर पालिका रुद्रपुर में चेयरमैन के पद पर होने के दौरान उन्होंने एक बस्ती को उजाड़े जाने के विरोध में डिस्ट्रिक कोर्ट को श्मशान बना दिया था । जिसमें डीएम की कुर्सी पर महिलाओं ने कब्जा कर लिया था।
इतना ही नहीं ठुकराल ने अपने भाषण में यह भी कहा कि, मैं सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा विधायक हूं। मैं आज तक कोई चुनाव नहीं हारा। लेकिन उनसे जूनियर विधायक आज प्रदेश में मंत्री बन गए हैं। वह अपने उग्र तेवर और तांडव करने के चलते मंत्री नहीं बन पाए। उनके ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। कोर्ट को शमशान बनाने के बयान को लेकर उनकी आलोचना की जा रही है। जिससे विधायक ठुकराल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


