उत्तराखंड
सावधान: पहाड़ के इस इलाके में कई दिन बाद फिर मिला कोरोना, होशियार, रहिये सावधान…
जोशीमठ: उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ती दिख रही है। पिछले एक हफ्ते से रिकवरी रेट में कई आई है। जैसे जैसे राज्य में छूट बढ़ रही है वैसे -वैसे संक्रमितों की संख्या बढ़ना परेशानी का सबब बन रहा है। इस बीच चिंताजनक खबर जोशीमठ से आई है। यहां क्षेत्र में दो माह बाद कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है। जिसके बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है।
बता दें कि सोमवार को जोशीमठ में पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। संक्रमित युवक पांडुकेश्वर में ऑल वेदर रोड पर मजदूरी का कार्य करता है। कुछ समय से मजदूर की तबियत खराब चल रही थी। जब इलाज के लिए मजदूर को अस्पताल लाया गया तो वहां टेस्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। युवक की तबियत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपेश्वर रेफर कर दिया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।
गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342162 हो गई है। इनमें से 328153 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7362 लोगों की जान जा चुकी है। बीते 24 घंटे में 22 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 45 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 609 पहुंच गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel