उत्तराखंड
कोरोना: रिकवरी दर में उत्तराखंड देश का पांचवां राज्य, अभी-अभी 45 नए कोरोना संक्रमित..अब आंकड़ा 3093

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना कहर धीरे-धीरे कम होता दिखाई दे रहा है। प्रदेश में अब रिकवरी दर 80 प्रतिशत से ऊपर हो गया है, जिसके साथ अब उत्तराखंड देश का पांचवा राज्य बन गया है। टिहरी जिला रिकवरी दर में फिर से प्रदेश में पहले स्थान पर आ गया है। टिहरी की रिकवरी दर 96 प्रतिशत है। वहीं सबसे कम पौड़ी जिले की रिकवरी दर 65 प्रतिशत है।
आज शनिवार को दिनभर में कोरोना संक्रमण के 45 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश अब आंकड़ा 3094 पहुंच गया है। जबकि प्रदेश में कोरोना मृतकों की संख्या 42 हो चुकी है। राहत की बात यह है कि प्रदेश में कोरोना का रिकवरी रेट बढ़ोतरी की ओर है। जिसमे कुल 522 एक्टिव केस ही अब शेष रह गए हैं।
हेल्थ बुलेटिन

राज्य में शनिवार के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार-
देहरादून-8
अल्मोड़ा – 2
नैनीताल-4
पौड़ी-1
उत्तरकाशी-5
टिहरी-1
उधमसिंह नगर-17
बागेश्वर-6
हरिद्वार से 1 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।
बता दें कि अब तक प्रदेश में 2502 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अभी भी 522 एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 42 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। कहा जा सकता है कि प्रदेश में अब कोरोना को लेकर हालत सुधरने की ओर अग्रसर हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


