उत्तराखंड
Uttarakhand Coron avirus: एम्स ऋषिकेश में 2 और कोरोना पॉजिटिव, 54 पहुंचा आंकड़ा
UT- ऋषिकेश मे आज लगातार कोरोना के तीन मामले आने से स्वास्थय विभाग मे हडकंप मच गया है।
अभी शाम को एम्स में दो और नए मामले कोरोना के सामने आए हैं
एक स्टाफ नर्स है जो जनरल सर्जरी वार्ड में तैनात है तथा एक यूरोलॉजी सेंटर के अटेंडेंट है।
इन दोनों के कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। अब राज्य में कोरोना वायरस के मामले 54 हो चुके हैं।
कोरोना के दो नए मरीज,26 वर्षीय नर्स ,56 वर्षीय अटेंडेंट एम्स में यह पुष्टि हुई है। आज एम्स से तीन केस आ चुके हैं।
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर हरीश मोहन ने इसकी पुष्टि की है। दोनो मरीज नॉन कोविड एरिया से से ही हैं। इसीलिए यह मामले चौंकाने वाले हैं।
इसके साथ ही कोरोना वायरस का पिछला मामला सामने आने के बाद 20 लोगों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया था।
तथा आज सुबह मंगलवार (आज) सुबह एम्स मे ब्रेन स्ट्रोक की एक 56 वर्षीय महिला मे कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर एम्स प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए महिला के संपर्क मे आये 50 लोगों को क्वारांटाईन कर दिया था।
हालत यह हो गई है कि अब एम्स में क्वॉरेंटाइन करने लिए जगह की कमी पड़ गई है और एम्स प्रशासन ने जिला प्रशासन से जगह की मांग की है।
ऋषिकेश एम्स संस्थान की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कोषाध्यक्ष (अस्पताल प्रशासन) प्रो. यूबी मिश्रा ने बताया कि नैनीताल निवासी 56 वर्षीया महिला बीती 22 अप्रैल को एम्स ऋषिकेश में भर्ती हुई थी।
जिसे ब्रेन स्ट्रोक की शिकायत थी। यह महिला नैनीताल के स्वामी विवेकानंद अस्पताल में भर्ती थी जहां इसका स्ट्रोक का उपचार चल रहा था।
वहां से इसे श्रीराम मूर्ति हॉस्पिटल बरेली रेफर किया गया था, श्रीराममूर्ति अस्पताल से इसे 22 को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया था।
उन्होंने बताया कि उक्त दोनों अस्पतालों से प्राप्त रिपोर्ट में महिला रोगी का कोविड 19 का टेस्ट भी हुआ था जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।
एम्स में भर्ती इस महिला को 27 अप्रैल को बुखार आने की शिकायत पर इसका संस्थान में कोविड 19 का टेस्ट किया गया।
जिसकी रिपोर्ट मंगलवार (आज) पॉजीटिव आई है। इसके बाद अस्पताल में महिला रोगी को आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि महिला के प्राइमरी कांट्रेस्ट में आए 70 से 80 मेडिकल स्टाफ को भी क्वारांटाईन करना पड़ रहा है जिसके लिए एम्स मे पर्याप्त स्थान उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन की मदद ली जा रही है
साथ ही उन्होंने बताया कि एम्स मे पहले से भर्ती कोरोना संक्रमित यूरोलॉजिस्ट के स्वास्थ्य मे सुधार हो रहा है और इनके संक्रमण आये 31 लोगों को भी क्वारांटाईन किया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel