उत्तराखंड
Corona Update: आज फूटा फिर कोरोना बम,आज आए 124 प्रदेश में अब संक्रमितों की संख्या हुई 2301..
Corona Update देहरादून।
प्रदेश में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज एक बार से कोरोना बम फूटा, जिससे अब संक्रमितों की संख्या 2301 हो गई है। राज्य में आज 124 कोरोना पॉजिटिव के नए मामले सामने आए है

जबकि कोरोना से 27 की मौत हो चुकी है। हालांकि सभी मृतकों को पूर्व से ही अन्य बीमारियों से ग्रषित बताया जा रहा है। लेकिन सभी की रिपोर्ट कोविड 19 पॉजिटिव आई है।
आज देहरादून जनपद से 34 मामले सामने आए हैं। देहरादून से एक व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, लेकिन वह पैरामिलिट्री का स्टाफ है। टिहरी जनपद से 24 मरीज पाए गए हैं। ऊधमसिंह नगर जिले से 12 मरीज पाए गए। उत्तरकाशी जनपद से 15 संक्रमित सामने आए हैं। अल्मोड़ा जनपद से 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिनमें से 5 लोग दिल्ली एनसीआर से लौटे हैं। चमोली जिले से सात मरीज पाए गए हैं। हरिद्वार से 5 पॉजीटिव पाया गया है। पौड़ी गढ़वाल से दो लोगों में संक्रमण पाया गया।
रुद्रप्रयाग जनपद से चार लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। बागेश्वर में 5 मरीज पाए गए हैं। जिनमें तीन दिल्ली से एक गुड़गांव से और एक गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश से लौटा है। नैनीताल जनपद से 5 मामले सामने आए हैं। यह सभी लोग दिल्ली से आए हैं।
अब तक प्रदेश में 45133 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि अभी भी 4308 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में संक्रमितों की बिक्री दर 62.93 प्रतिशत है,
जिसके मुताबिक अब तक 1450 मरीज इस बीमारी को मात देकर अपने घर जा चुके हैं। इसके अलावा 15 संक्रमित लोग अन्य प्रदेशों की ओर माइग्रेट कर चुके हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel