उत्तराखंड
कोरोना ब्रेकिंग: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 304 नये मामले सामने आये, रिकवरी दर 91.53 प्रतिशत
देहरादून: उत्तराखंड में आज को कोरोना वायरस के 304 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 61261 पहुंच गई जबकि आज इस महामारी से राज्य में 2 और लोगों की मौत हो गई।
वहीं मौत का आंकड़ा 1009 पहुंच गया है। राज्य स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार नये मामलों में से अल्मोड़ा 04,
बागेश्वर 10, चमोली 23, देहरादून 79, चंपावत 08,
हरिद्वार 29, नैनीताल 47, पौड़ी 38, पिथौरागढ़ 5,
रुद्रप्रयाग 23, टिहरी 14, ऊधमसिंह नगर 18 एवं
उत्तरकाशी में 06 मामले सामने आए हैं।
बुलेटिन के अनुसार राज्य में कुल 56073 लोग स्वस्थ हो गये हैं, 483 लोग राज्य के बाहर चले गये हैं जबकि 3696 मरीजों का इलाज चल रहा हैं।
संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच सुकून इस बात का है कि रिकवरी दर अब हर दिन बेहतर हो रही है। फिलहाल रिकवरी दर 91.53 फीसद पर पहुंच गई है।
उत्तराखण्ड टुडे मीडिया आप सभी से यही अपील करता है कि स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों और कोरोना से बचाव के लिए सावधानियों का पालन करें.. कोरोना में सावधानी ही बचाव है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
