उत्तराखंड
कोरोना अपडेट: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 376 नये मामले सामने, रिकवरी 87.86 प्रतिशत
देहरादून: उत्तराखंड में रविवार को कोरोना वायरस के 376 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 58024 पहुंच गई जबकि इस महामारी से राज्य में आज 3 लोगों की मौत हो गई।
राज्य स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार नये मामलों में से अल्मोड़ा 4,
बागेश्वर 11, चमोली 29, देहरादून 128, चंपावत 16,
हरिद्वार 28, नैनीताल 86, पौड़ी 42, पिथौरागढ़ 08,
रुद्रप्रयाग 10, टिहरी 31, ऊधमसिंह नगर 22 एवं
उत्तरकाशी में 13 मामले सामने आए हैं।
कोविड-19 से राज्य के विभिन्न अस्पतालों में अभी तक 927 और लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं प्रदेश में 58024 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें 50982 ठीक हो गए हैं। वर्तमान में 5728 एक्टिव केस हैं।
संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच सुकून इस बात का है कि रिकवरी दर अब हर दिन बेहतर हो रही है। फिलहाल रिकवरी दर 87.86% फीसद पर पहुंच गई है।
उत्तराखण्ड टुडे मीडिया आप सभी से यही अपील करता है कि स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों और कोरोना से बचाव के लिए सावधानियों का पालन करें.. कोरोना में सावधानी ही बचाव है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel