उत्तराखंड
Corona Update: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में मिले 457 कोरोना केस, WHO ने दी ये नई चेतावनी…
देहरादून :उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोरोना के मामलों में कमी आई है। राज्य में सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 457 नये मामले सामने आए है। जबकि 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। हालांकि वहीं कम हो रही कोरोना मरीजों की संख्या भले ही राहत देने वाली हो लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की नई चेतावनी ने पूरी दुनिया की धड़कन तेज कर दी हैं। WHO ने कहा है कि दुनिया में अभी कोविड महामारी का अंत नहीं हुआ है और अभी दुनिया में कई और वेरिएंट्स आने बाकी हैं।
उत्तराखंड हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 457 नए मामले सामने आए है। देहरादून जिले से 193 ,हरिद्वार से 88, नैनीताल जिले से 31, ऊधम सिंह नगर से 24, पौडी से 27, टिहरी से 07, चंपावत से 06, पिथौरागढ़ से 34, अल्मोड़ा 07, बागेश्वर से 02, चमोली से 4, रुद्रप्रयाग से 1, उत्तरकाशी से 23 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। जबकि राज्य में 1348 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए वहीं विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 02 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई। वही दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 03.14 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel