उत्तराखंड
Corona Update: उत्तराखंड में आज मिले 713 नए संक्रमित मरीज, पांच की मौत, जानिए किस जिलें में है कितने एक्टिव केस…
देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ते जा रहे है। राज्य में आज पिछले दो दिनों के मुकाबले मामलों में बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटे में आज बुधवार को कोरोना के 713 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, पांच मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही 2155 मरीजों ने कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य भी हुए। राज्य में अभी 8235 सक्रिय मामले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में आज सबसे ज्यादा केस देहरादून में मिले है।हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा में 35, बागेश्वर में 16, चमोली में 81, चंपावत में 13, देहरादून में 227, हरिद्वार में 107, नैनीताल में 48, पौड़ी गढ़वाल में 39, पिथौरागढ़ में 23, रुद्रप्रयाग में 48, टिहरी में 19, उधमसिंह नगर में 43 और उत्तरकाशी में कोरोना 14 नए मामले सामने आए हैं। इधर, विभिन्न जिलों से 23 हजार 448 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं।
बता दें कि अब राज्य में सक्रिय मामले नौ हजार से कम 8235 हैं। अगर जिलों की बात करें तो अल्मोड़ा में 147, बागेश्वर में 44, चमोली में 451, चंपावत में 632, देहरादून में 4245, हरिद्वार में 432, नैनीताल में 110, पौड़ी गढ़वाल में 1373, पिथौरागढ़ में 252, रुद्रप्रयाग में 351, टिहरी में 93, उधमसिंह नगर में 41 और उत्तरकाशी में 64 कोरोना के सक्रिय मामले हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel