उत्तराखंड
Corona Update: उत्तराखंड में एक महीने में मिले 85 हजार 848 कोरोना केस, 210 लोगों की हुई मौत, जानिए जिलेवार आंकड़े…
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में भले ही गिरावट आई है। लेकिन कल के मुकाबले आज मामलें बढ़े है। राज्य में बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 772 नए कोरोना मरीज मिले हैं। चिंता की बात ये है कि 8 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही राज्य मेंएक जनवरी 2022 से लेकर अभीतक प्रदेश में 85,848 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें 210 लोगों की मौत हो गई है।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आज सबसे ज्यादा देहरादून में 285 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं, अल्मोड़ा में 90, बागेश्वर में 3, चमोली में 29, चंपावत में 18, हरिद्वार में 111, नैनीताल में 62, पौड़ी में 42, पिथौरागढ़ में 18, रुद्रप्रयाग में 19, टिहरी में 16, उधम सिंह नगर में 51 और उत्तरकाशी में 28 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। उत्तराखंड में 24 घंटे में 8 लोगों की मौत हुई है. एम्स ऋषिकेश में 1, दून मेडिकल कॉलेज में 2, महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून में 4 और बृजलाल अस्पताल नैनीताल में 1 मरीज की मौत हुई है।
आपको बता दें कि राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 9,710 हो गई है। वहीं, 3,257 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 3.21% है। एक जनवरी 2022 से लेकर अभीतक 73,236 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 85.31% है। वहीं प्रदेश में मंगलवार को 79,233 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 77,13,878 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel