उत्तराखंड
Corona Update: उत्तराखंड में 4 हजार करीब एक्टिव केस, जानिए जिलेवार कोरोना आंकड़ें…
देहरादूनः उत्तराखंड में भले ही अब कोरोना का कहर थम रहा हो लेकिन आज कोरोना केस में बढ़ोतरी देखी गई है। आज 271 नए मरीज मिले हैं जबकि आज चार लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है। इसके साथ ही राज्य में एक्टिव केस भी सिमटकर 4043 रह गए हैं। कल के मुताबिक आज 100 के आस-पास केस ज्यादा मिले है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 9 बागेश्वर में चार चमोली में 23 चंपावत में दो देहरादून में 147 हरिद्वार में 24 नैनीताल में 22 पौड़ी गढ़वाल में 13 पिथौरागढ़ में तीन रुद्रप्रयाग में 11 टिहरी गढ़वाल में तीन उधम सिंह नगर में 9 तथा उत्तरकाशी में एक व्यक्ति में कोरोना के लक्षण मिले हैं। इस तरह आज 271 नए मरीज मिलने के साथ राज्य में इस संक्रमण से पीड़ित लोगों का आंकड़ा बढ़कर के 89237 हो गया है।
वहीं आज विभिन्न अस्पतालों से 1422 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है इस तरह अब आज 4 लोगों की मौत होने के साथ राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या इस वर्ष 246 हो गई है। जबकि राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 89237 पहुंच गया है। वहीं 82117 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
