उत्तराखंड
Corona Update: उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार हुई कम, आज मिले इतने केस, 10 लोगों की मौत, देखें रिपोर्ट…
देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। पिछले एक हफ्तें में नए संक्रमित केस में कमी आई है। बीते 24 घंटे के आंकड़ोंं की बात करें तो राज्य में 1200 नए केस मिले है जबकि 10 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। आंकड़ों की घटती रफ्तार राहत देती है तो वहीं मौत का आंकड़ा डरा रहा है। लेकिन कम होते आंकड़े की वजह कम टेस्टिंग भी बताई जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 76301 पहुंच गया है। आज कोरोना के 1200 मामले सामने आये है। जिसमें देहरादून में 368, हरिद्वार में 160, पौड़ी में 34, उतरकाशी में 45, टिहरी में 10, बागेश्वर में 17, नैनीताल में 210, अल्मोड़ा में 25, पिथौरागढ़ में 7, उधमसिंह नगर में 211, रुद्रप्रयाग में 35, चंपावत में 67, चमोली में 11 नए केस मिले है। इसके साथ ही राज्य में एक्टिव केस का आंकड़ा 29428 केस पहुंच गया है।
बता दें कि राज्य में तीसरी लहर के दौरान मरने वालों का आंकड़ा 128 पहुंच गया है। राज्य के विभिन्न जिलों से दो हजार से ज्यादा मरीजों को इलाज व होम आईसोलेशन के बाद डिस्चार्ज किया गया। जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या 29428 हो गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Uttarakhand News: दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…















Subscribe Our channel