उत्तराखंड
Corona Update: उत्तराखंड में कोरोना बेकाबू ,1500 के करीब पहुँचा संक्रमितों का आंकड़ा, इतनो की हुई मौत…
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना बेकाबू हो रहा है। लगातार मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। आज बीते 24 घंटे के भीतर 630 मामले सामने आए हैं। जबकि तीन कोरोना मरीजों की मौत हुई है। अल्मोड़ा में 18 , बागेश्वर में 1 , चमोली में 5 , चंपावत में 8 , देहरादून में 268 , हरिद्वार में 119 , नैनीताल में 85, पौड़ी गढ़वाल में 72 , पिथौरागढ़ में 4 , रूद्रप्रयाग में 0 , टिहरी गढ़वाल में 4 , उधम सिंह नगर में 35 , उत्तरकाशी में 11 मामले सामने आए हैं।जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का में आंकड़ा 347098 तक पहुंच गया है । वहीं प्रदेश में अब तक कुल 7423 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है ।
आपको बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर का असर दिखने लगा है। मैदानी जिलों के साथ-साथ पर्वतीय जिलों में भी संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ी है।
आज बुधवार से भी ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। कोई भी जिला कोरोना से अछूता नही है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 630 मामले सामने आने के बाद राज्य में अब कोरोना के 1425 एक्टिव केस रह गए हैं। जबकि आज 128 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।
वहीं बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते संक्रमण के बीच हरिद्वार के रुड़की से डराने वाली खबर आई है। यहां बुधवार को 26 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, उनमें मंगलौर कोतवाली के इंस्पेक्टर के साथ ही सिविल अस्पताल की महिला चिकित्सक भी शामिल है। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पांव फूले हुए हैं। कोरोना से बचाव के लिए सावधान रहने की जरूरत है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। शारीरिक दूरी का पालन करें। इसके अलावा हाथों को धोते रहें और मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel