उत्तराखंड
Corona Update: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के चार हजार करीब नए मामले, 6 लोगों की मौत…
देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना बेकाबू हो रहा है। कोरोना के नए मामलों में सोमवार को मामूली सी राहत देखने के बाद आज फिर संक्रमित केसों में उछाल आया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 3893 नए मामले दर्ज किए गए, लेकिन इसके साथ ही मौत का आंकड़ा परेशान करने वाला है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 6 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में अब एक्टिव केसों की कुल संख्या 31,236 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन उत्तराखंड में आज कोरोना के 3893 मामले सामने आए है। इसमें देहरादून में 1316, हरिद्वार में 609, पौड़ी में 214, तो वहीं उतरकाशी में 84, टिहरी में 100, बागेश्वर में 64, जबकि नैनीताल में 585, अल्मोड़ा में 154, पिथौरागढ़ में 90, तो वहीं उधमसिंह नगर में 290, रुद्रप्रयाग में 108, चंपावत में 90, चमोली में 189 संक्रमित मरीज मिले है । इसके साथ ही आज राज्य में 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है।
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 4 लाख 7 हजार 3 सौ 58 पहुंच गया है। जिसमें से 360180 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए है।
अभी भी उत्तराखंड में 31 हजार 236 केस एक्टिव है। जो चिंता का विषय है। लोगों की लापरवाही भारी पड़ रही है। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
