उत्तराखंड
Corona Update: उत्तराखंड में फिर बढ़ने लगा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, 25 हजार पार पहुंचे एक्टिव केस…
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना से जहां राहत मिल रही थी। वहीं आज नए केसों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे के भीतर राज्य में 2081 नये मामले सामने आये हैं जबकि 10 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ा दी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में आज 2081 नए केस मिले है जिसमें देहरादून में 761, हरिद्वार में 206, पौड़ी में 88, उतरकाशी में 14, टिहरी में 65, बागेश्वर में 106, नैनीताल में 150,अल्मोड़ा में 209, पिथौरागढ़ में 89, उधमसिंह नगर में 119, रुद्रप्रयाग में 142, चंपावत में 26, चमोली में 106 केस मिले है। इसके साथ ही राज्य में एक्टिव केस का आंकड़ा 25560 पहुंच गया है।
गौरतलब है कि मंगलवार को उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित 18 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना की तीसरी लहर में ये एक दिन में हुई सर्वाधिक मौत हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 1840 नए मामले मिले। राहत यह कि कोरोना के 4383 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण दर 6.91 प्रतिशत रही।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
