उत्तराखंड
दुःखद घटना: कोरोना की चपेट में मुख्यमंत्री के ओएसडी, पॉजिटिव पत्नी की हुई मौत
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी उर्बा दत्त भट्ट की पत्नी वर्षा भट्ट की मौत हो गई है। वह कोरोना संक्रमित थीं। बुधवार शाम को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उपचार के दौरान उनकी देर रात मौत हो गई है। आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था।
वर्षा निमोनिया से भी पीड़ित थीं। कोरोना संक्रमण के साथ ही निमोनिया की वजह से उनकी हालात काफी ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसकी वजह से उन्होंने दम तोड़ दिया।
उनके पति उर्बा दत्त, उनकी बेटी और साली भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बेटी की उम्र 24 साल है, जिनको उपचार के लिए इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गौरतलब है कि इससे पहले सीएम के दो और ओएसडी में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
















Subscribe Our channel
