उत्तराखंड
Covid-19: प्रदेश में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, आज मिले 288 नए केस, रिकवरी दर 89.84 प्रतिशत
देहरादून: उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना के 288 नए मरीज सामने आए हैं, और 518 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए है। 288 नए मरीज के साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 59796 हो गया है। वहीं 53718 स्वस्थ हो चुके हैं।
राज्य में आज 11 की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में मौत का आंकड़ा 979 पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को अल्मोड़ा में 5, बागेश्वर में 13, चमोली में 10, चम्पावत में 7, देहरादून में 44, हरिद्वार में 17, नैनीताल में 33, पौड़ी में 41, पिथौरागढ़ में 4, रुद्रप्रयाग में 26, टिहरी में 12, यूएस नगर में 62 जबकि उत्तरकाशी में 14 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई।
शुक्रवार को राज्यभर से 13029 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जबकि 12 हजार के करीब सैंपल की रिपोर्ट आई। 15 हजार से अधिक सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।राज्य में एक्टिव केस मात्र 4656 ही रह गए है।
राज्य में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 89.84 प्रतिशत से अधिक हो गई है। जबकि संक्रमण दर 6.40 चल रही है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य में कुल 74 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
राज्य में पिछले कुछ दिनों से मरीजों में संक्रमण के मामले कम सामने आ रहे हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने राहत की सांस ली है।
उत्तराखण्ड टुडे मीडिया आप सभी से यही अपील करता है कि स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों और कोरोना से बचाव के लिए सावधानियों का पालन करें.. कोरोना में सावधानी ही बचाव है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel