उत्तराखंड
रायपुर में मिली थी युवती की लाश, पुलिस ने किया खुलासा, ऐसे प्रेमी बना कातिल…
कुछ दिन पहले देहरादून के रायपुर में युवती की लाश मिली थी पुलिस ने युवती की हत्या की आशंका जताते हुए इस मामले में जांच शुरू की तो सबसे पहले युवती की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी क्योंकि युवती मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थी, ऐसे में पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवती की पहचान करने में मदद मांगी ताकि घटना का खुलासा जल्द से जल्द हो सके। इसके बाद जैसे ही महिला के बारे में पुलिस ने पता लगाया तो मामले का भी खुलासा हो गया। पुलिस ने हत्या के आरोपी सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, मूल रूप से नेपाल की रहने वाली इस युवती से लेफ्टिनेंट कर्नल के अवैध संबंध थे। करीब चार साल की प्रेम कहानी के बाद अब अब युवती अफसर से पत्नी का हक मांग रही थी। पहले से शादीशुदा अफसर को यह मंजूर न हुआ। आरोपी ने शनिवार रात को युवती को राजपुर रोड पर शराब पिलाई और फिर लॉन्ग ड्राइव पर थानो रोड ले गया। जब युवती नशे में हो गई तो उसने टॉयलेट क्लीनर उसने उसके मुंह पर डाल दिया। इसके बाद हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर शव पास के कच्चे नाले में फेंक दिया।
पूछताछ में आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल ने बताया कि वह 2020 में सिलिगुड़ी पश्चिम बंगाल में तैनात था। उस वक्त वहां श्रेया बार डांसर से उसकी मुलाक़ात हो गई। इसके बाद वह श्रेया से वह मिलने जुलने लगा और दोनों के बीच संबंध हो गए। गत जुलाई में उसका ट्रांसफर देहरादून हो गया तो उसने श्रेया को भी यहां बुला लिया।
उसने क्लेमेंटटाउन में श्रेया को एक फ्लैट किराये पर दिला दिया। यहां वह अक्सर आता जाता रहता था। कुछ दिनों से श्रेया उससे पत्नी का हक मांग रही थी। श्रेया उससे लगातार खर्च के लिए पैसे मांग रही थी। उसकी इन हरकतों का पता पत्नी को भी चल गया था। वह लगातार उसे फोन पर गालियां देती थी और कहती थी कि वह उससे शादी कर ले। लेकिन, उसके घर में उसका डेढ़ साल का बेटा है और पत्नी है।
शनिवार को उसने श्रेया को फोन किया और राजपुर रोड चलने के लिए बुलाया। यहां उन्होंने एक बार में बीयर पी। इसके बाद वह उसे लॉन्ग ड्राइव पर रायपुर थानो मार्ग पर ले गया। यहां फिर से उसे बीयर पिलाई और बाद में हथौडे से उसके सिर व माथे पर कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। श्रेया नशे में थी तो ज्यादा बचाव भी नहीं कर सकी। इसके बाद उसने सड़क किनारे पहाड़ी की तलहटी से गुजरने वाले कच्चे नाले में शव डाल दिया। पुलिस ने सोमवार को उसके घर प्रेमनगर पण्डितवाडी के पास से घटना में प्रयुक्त हथोडा, कार व घटना से सम्बन्धित अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
अभियुक्त का नाम पता-
रामेन्दू उपाध्याय पुत्र वाल्मिकी उपाध्याय निवासी प्रेमनगर पंडितवाड़ी देहरादून उम्र-42 वर्ष।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel