उत्तराखंड
ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता दर्शन कार्यक्रम में आज 105 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद से सम्बन्धित एवं आपसी विवाद की प्राप्त हुई।
इसके अतिरिक्त एमडीडीए, दुग्ध, विद्युत, पेयजल निगम, सिचंाई, आर्थिक सहायता, एनएच 72 मुआवजा दिलाने आदि से सम्बन्धित प्राप्त हुई। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर कब्जा किये जाने के शिकायतों पर अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए सरकारी भूमि को कब्जामुक्त करने के निर्देश दिए।
महिला फरियादी ने अपनी फरियाद में अपर जिलाधिकारी को बताया कि ठाकुरपुर प्रेमनगर सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर लिया गया है जिसमें तहसील विकासनगर से पारित आदेश कब्जामुक्त किये जाने के सम्बन्ध में किन्तु अभी तक कब्जा नही हटाया गया है, जिस पर उन्होंने उप जिलाधिकारी विकासनगर को निर्देशित किया अपने आदेशों का परिपालन कराते हुए एक सप्ताह के भीतर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बापूग्राम ऋषिकेश में सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता साईट प्लान मैप जांच कर कृत कार्यवाही की आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। तरला आमवाला में क्षेत्रवासियों द्वारा सीवर लाईन बिछाने की मांग पर अधीशासी अभियंता जल निगम को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
ग्राम सभावाला निवासी कुल्दन सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी भूमि एनएच-72 में अधिग्रहित की गई किन्तु अभी तक मुआवजा नही मिल पाया है, जिस पर एसएलएओ को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। दुग्ध संघ में सुपरवाईजर भुवन भास्कर ने अपनी शिकायत में बताया कि विभाग द्वारा उनकी किसी अन्य कार्मिक के स्थान पर जून 2024 से नवम्बर 2025 तक दुग्ध उत्पाद पदार्थ आपूर्ति की रू0 40 हजार वेतन से कटौती कर दी गई है, जिस पर सहायक निदेशक दुग्ध को कार्यवाही के निर्देश दिए गए। सरस्वती विहार निवासी दिनेश चन्द्र भट्ट ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी दुकान किराये दे रखी थी जिसका अनुबन्ध मार्च माह में समाप्त हो गया है किन्तु किरायेदार दुकान खाली नही कर रहा है तथा नाही किराया दे रहा है। जिस पर पुलिस विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
जनता दर्शन में उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, उप नगर आयुक्त गौरव कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत, अधि अभि विद्युत राकेश कुमार सहित शिक्षा, एमडीडीए, सिंचाई आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


