उत्तराखंड
गुड न्यूज: उत्तराखंड में लगातार चौथे दिन भी कोरोना का नया मामला नहीं, 93 की रिपोर्ट नेगेटिव
UT- उत्तराखंड में लगातार चौथे दिन राज्य में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है।
एम्स ऋषिकेश और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की लैब से 93 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली है और सभी नेगेटिव हैं।
प्रदेश में अभी तक कोरोना संक्रमित 35 मरीज सामने आ चुके हैं। जिनमें सात स्वस्थ्य हो चुके हैं।
वहीं, अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमित 28 मरीज अब जमाती या उनके संपर्क में आए लोग हैं। सर्वाधिक 12 जमाती दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिन 93 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, उनमें सबसे अधिक 57 सैंपल जनपद देहरादून से हैं।
वहीं, हरिद्वार से 18, ऊधमसिंगनगर से 11, नैनीताल से चार, अल्मोड़ा से दो और बागेश्वर से भेजे गए एक सैंपल की भी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
लगातार चार दिन से कोरोना संक्रमण का नया मामला नहीं आने पर स्वास्थ्य विभाग ने भी कुछ राहत की सांस ली है।
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती का कहना है कि वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
अस्पतालों में व्यवस्थाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
