उत्तराखंड
देहरादून: त्रिशूल शूटिंग रेंज में शूटिंग मुकाबलों में निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन…
त्रिशूल शूटिंग रेंज में 38वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत हुए शूटिंग मुकाबलों में देशभर के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। दिन के मुख्य आकर्षणों में 10 मीटर एयर पिस्टल महिला फ़ाइनल और 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन्स पुरुष वर्ग का क्वालिफिकेशन दौर शामिल रहा।
10 मीटर एयर पिस्टल महिला फ़ाइनल में हरियाणा की सुरुचि ने 245.7 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रतियोगिता में हरियाणा की ही पलक ने 243.6 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि पंजाब की सिमरनप्रीत कौर बरार ने 218.8 अंकों के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
इस स्पर्धा में 33 निशानेबाजों ने भाग लिया, जिनमें से कड़े मुकाबले के बाद शीर्ष आठ खिलाड़ियों ने फ़ाइनल में जगह बनाई। क्वालिफिकेशन राउंड में मध्य प्रदेश के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 598 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। इनके अलावा सर्विसेज के चैन सिंह (594), नीरज कुमार (591), निशान बुढ़ा (589), महाराष्ट्र के स्वप्निल सुरेश कुसाले (588), उत्तर प्रदेश के अखिल श्योराण (587), मध्य प्रदेश के गोल्डी गुर्जर (587) और सर्विसेज के गंगा सिंह (587) फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।
50 मीटर राइफल 3 पोजीशन्स पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा, जहां शीर्ष आठ निशानेबाज पदकों के लिए अपनी सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करेंगे। 38वें राष्ट्रीय खेलों में हो रहे ये शानदार प्रदर्शन भारत के निशानेबाजों की मेहनत और प्रतिभा को दर्शाते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel