देहरादून
Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अभी थोड़ा और इंतजार, यंहा हुई बैठक…
देहरादून। प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट से पार्टी में हलचल होने लगी है। माना जा रहा कि बदली परिस्थितियों में प्रदेश अध्यक्ष पद पर पार्टी बदलाव कर सकती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के लिए विधानसभा सीट का चयन होना है तो महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समेत कुछ अन्य पदों पर नई नियुक्तियां भी की जानी हैं।
इस कड़ी में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में भीतरघात की शिकायतों और 23 सीटों पर हार के कारणों की समीक्षा की। यही नही, इसकी रिपोर्ट को अनुशासन समिति को भी सौप दी गयी है।
माना जा रहा कि दुष्यन्त गौतम, इन विषयों के संबंध में केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराएंगे। विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के बाद यह माना जा रहा था कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक को सरकार में मंत्री पद दिया जाएगा और अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
अब यह चर्चा चल रही है कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बदलने जा रही है। तर्क दिया जा रहा है कि धामी सरकार में तीन मंत्री पद रिक्त रखे गए हैं और हरिद्वार जिले को कोई मंत्री पद नहीं दिया गया है। ऐसे में कौशिक को मंत्री बनाकर हरिद्वार जिले को साधने का प्रयास किया जा सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

