देहरादून
दर्दनाक हादसा: मसूरी मार्ग पर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, आए थे घूमने, मिली मौत
देहरादून। मसूरी मार्ग पर दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार शाम को मसूरी घूमने आए पर्यटकों की कार मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
इस दर्दनाक घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, घायलों की हालात गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया।
मसूरी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र असवाल ने बताया कि बुधवार की सुबह दस बजे सागर धीमान निवासी चंद्रवनी रोड, यश और राहुल निवासी आदर्श नगर रुड़की, अभिषेक निवासी हबीबपुर रायसी लक्सर, विकास निवासी रायसी लक्सर हरिद्वार से घूमने के लिए आए थे।
सभी दोस्त मसूरी जॉर्ज एवरेस्ट घूमने के बाद किमाडी मार्ग होते हुए लौट रहे थे कि कुछ दूर चलने के बाद कार अनियंत्रित होकर सौ मीटर करीब गहरी खाई में जा गिरी। कार के परखच्चे उड़ गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी।
सूचना पर सीओ नरेंद्र पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच रेसक्यू अभियान चलाया। इस हादसे में कार सवार सागर धीमान और यश की मौके पर मौत हो गई,
जबकि अभिषेक, विकास और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जबकि शवों को मोर्चरी भिजवाया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
