देहरादून
कार्रवाई: रुड़की से हो रहा था देश मे नकली दवा का कारोबार, संयुक्त टीम ने चलाया अपना चाबुक
देहरादून। रुड़की में प्रशासन और औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने नकली एंटीबायोटिक पकड़ी है। बरामद दवाओं की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है। छह आरोपियों को हिरासत में लेकर दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं।
फैक्ट्री, गोदाम और दफ्तर को सील कर दिया गया है। नकली एंटीबायटिक लगभग पूरे देश में सप्लाई हो रही थी। औषधि नियंत्रण विभाग को सूचना मिली थी कि आदर्श नगर रुड़की में एक गोदाम में नकली दवाओं की पैकिंग की जा रही है।
देहरादून से आयी विभागीय टीम के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल और सिविल लाइंस पुलिस ने गोदाम में छापा मारा। वहां पर तीन लोग दवा की पैकिंग कर रहे थे। टीम ने दवाओं की जानकारी जुटाई तो जिस नाम से दवा की पैकिंग की जा रही थी वह फैक्ट्री विभागीय अभिलेखों में कहीं दर्ज ही नहीं थी।
गोदाम से करीब एक करोड़ की नकली एंटीबायटिक पकड़ी गई। टीम को पता चला कि गोदाम के साथ एक दफ्तर भी चल रहा है। टीम ने वहां छापा मारा। दफ्तर से दवाओं के सैंपल आदि बरामद किए गए।
दफ्तर में मास्टर माइंड बैठा था। पुलिस ने मास्टर माइंड सहित चारों को हिरासत में ले लिया। मास्टर माइंड ने आर्दश नगर में ही एक अर्पाटमेंट में फ्लैट लिया था। उसमें भी छापेमारी की गई। वहां से सप्लाई किए जाने वाले दस्तावेज, लैपटॉप आदि बरामद किया गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

