देहरादून
आदेश: आज खुलेंगे सभी स्कूल, शिक्षा विभाग का निर्देश, शिक्षक,अधिकारी, कार्मिक सब होंगे शामिल, जानिए क्यों
देहरादून। (आज) 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर प्रदेश के स्कूल बिना छात्रों के ही खुलेंगे। बापू के श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में केवल अधिकारी, कार्मिक और शिक्षक ही शामिल होंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के आधार कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय किया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बताया कि गांधी जयंती के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तय है।
उसके अनुसार शुक्रवार को सादगी के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कोरेाना संक्रमण को देखते हुए इन कार्यक्रमों में छात्रों की भागीदारी को नहीं रखा गया है।
मालूम हो कि गांधी जयंती केा लेकर सरकार की ओर से जारी कार्यक्रम में छात्रों की भागीदारी पर भी जोर दिया गया था। शिक्षा मंत्री ने बताया कि विभाग के सभी अधिकारियों को बापू जयंती को लेकर दिशानिर्देश दे दिए गए हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

