देहरादून
CBSE 12th Result: उत्तराखंड की साैम्या चाैहान ने 99.4 फीसदी अंक प्राप्त कर किया देहरादून रीजन टाॅप…
CBSE 12th Result: उत्तराखंड की साैम्या चाैहान ने 99.4 फीसदी अंक प्राप्त कर देहरादून रीजन टाॅप किया है। सौम्या रुड़की के माउंट लिट्रा जी स्कूल की छात्रा है। सौम्या ने बताया कि वह पत्रकारिता के क्षेत्र के आगे बढ़ना चाहती हैं।
वहीं साैम्या ने बताया कि उन्हें बचपन से ही पढ़ाई का बेहद शौक है। उन्होंने अब तक सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं बनाया है। उन्हें अब तक फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप चलाना तक नहीं आता। हालांकि वह अपने पास फोन रखती हैं लेकिन वह ज्यादातर पढ़ाई से संबंधित जानकारी ही इसमें सर्च करती हैं। उन्होंने बताया कि परिवार का हर सदस्य पढ़ाई में उनकी मदद करता है।
सौम्या ने अंग्रेजी में 100, इतिहास में 100, राजनीतिशास्त्र में 100, फिजिकल एजुकेशन में 100 में अंक हासिल किए हैं। अर्थशास्त्र में वह 97 अंक ही हासिल कर पाईं। उन्होंने कुल 497 अंक हासिल किए हैं। बावजूद इसके उन्होंने सीबीएसई का देहरादून रीजन टॉप किया है। इससे उनके परिजनों समेत विद्यालय के प्रबंधक मोहित, प्रधानाचार्य राजेश देवरानी समेत पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

