देहरादून
BIG BREAKING: मुख्यमंत्री के कार्यालय में तीन जनसंपर्क अधिकारियों की नियुक्ति…
देहरादून। सीएम धामी के मुख्यमंत्री बनते ही नित नई घोषणाएं हो रही है। अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक नई जिम्मेदारी सौपी जा रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में तीन और जनसंपर्क अधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी हुए है। इस बार मुलायम सिंह रावत, प्रमोद कुमार जोशी और नंदन सिंह बिष्ट को जनसंपर्क अधिकारी की जिम्मेदारी सौपी गई है। इसके साथ ही अब शासन के छः पीआरओ बन चुके है।
आपको बता दें कि तीनों नए पीआरओ की नियुक्ति के आदेश सचिवालय प्रशासन सचिव द्वारा जारी किए गए है। आदेश के तहत तीन अस्थाई निसंवर्गीय पद कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से 28 फरवरी 2022 अथवा मुख्यमंत्री की स्वेच्छा अथवा सीएम के कार्यकाल जो भी पहले हो तक के लिए हैं।इन अधिकारियों के वेतन व भत्तों का निर्धारण वित्त विभाग की सहमति पर होगा।
गौरतलब है कि इससे पहले विशेष कार्याधिकारी के तौर पर सत्य प्रकाश रावत और जनसंपर्क अधिकारी के तौर पर भजराम पंवार, राजेश सेठी व गौरव सिंह को नियुक्ति दी गई थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

