देहरादून
Big Breaking: देहरादून में CBI की बड़ी कार्रवाई, इन अधिकारियों के घर पर छापेमारी, मचा हड़कप…
देहरादूनः राजधानी देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। यहां सीबीआई ने आज (गुरूवार) बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अधिकारियों के घर छापेमारी की है। ये छापेमारी ईसी रोड स्थित ‘द सॉलिटेयर रेजिडेंसी’ में की गई है। बताया जा रहा है कि NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी) घोटाले को लेकर सीबीआई ने NHAI अधिकारियों के घर पर छापेमारी की है। अधिकारियों के घर से महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए गए है। सीबीआई की छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सितारगंज नेशनल हाईवे घोटाले से जुड़े मामले में देहरादून में NHAIके एक अधिकारी के घर सीबीआई ने छापेमारी की है। इस दौरान अधिकारी के घर में ही कुछ दस्तावेजों की जांच कर रही है, साथ ही टीम पूछताछ भी कर रही है। आरोपी के कई ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी जारी है। हालांकि अभी इस बात की पूर्ण रूप से पुष्टि नहीं है कि आरोपी के ठिकानों से किस तरह के दस्तावेज बरामद हुए हैं।
गौरतलब है कि सितारगंज हाईवे को चौड़ा करने के लिए जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया के दौरान मुआवजा तय करने में बड़े पैमाने पर हुई घपलेबाजी की एक के बाद एक परतें खुल रही हैं। कृषि भूमि को व्यावसायिक दिखाकर सरकार का करोड़ों रुपया हड़पने में कई बड़े अफसर तो शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

