देहरादून
Big Breaking: उत्तराखंड के 10वीं 12वीं के छात्र-छात्राओं को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, आदेश जारी…
देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड के 10 और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। छात्र छात्राओं को दिए जाने वाले टैबलेट के लिए पैसे दिए जाएंगे। शिक्षा महानिदेशालय ने इस संबंध में समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर स्कूल, ब्लॉक और बच्चों के अकाउंट नंबर मांगे गए हैं। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारियों से छात्रों के एकाउंट नंबर एवं कुछ अन्य जानकारी मांगी गई है। इस संबंध में शासन से गाइड लाइन जारी होते ही छात्रों को टैबलेट के लिए पैसा दिया जाएगा। टैबलेट खरीद के लिए सरकार की ओर से शासन और निदेशालय स्तर पर कुछ अधिकारियों की कमेटी गठित की गई थी। निर्णय लिया गया था कि यह कमेटी माध्यमिक और उच्च शिक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए टेबलेट खरीदेगी। आपको बता दें कि प्रदेश में माध्यमिक के 1.59 और उच्च शिक्षा के एक लाख छात्र-छात्राओं को निशुल्क टैबलेट दिए जाने हैं। योजना में पादर्शिता बनी रहे इसके लिए डीबीटी के माध्यम से छात्रों को टैबलेट का पैसा दिए जाने का निर्णय लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel