देहरादून
Big Breaking: देहरादून में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत नाजुक…
देहरादून: उत्तराखंड में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। राजधानी देहरादून में दिन दहाड़े गोलीकांड की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर को बाइक सवार बदमाशों ने बुलेट सवार युवक को गोली मारी दी। युवक के गोली लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। इसी बीच मौका देखकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गया। वहीं युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका उपचार चल रहा है।
बता दें कि घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे के आसपास की है। डाकपत्थर पुलिस चौकी क्षेत्र के कश्यप मोहल्ले में बाइक सवार बदमाशों ने अचानक बुलेट सवार पंकज को गोली मार दी है। वहीं मौके पर मौजूद लोग इससे पहले कुछ समझ पाते बदमाश वहां से फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंकज को तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालांकि उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पंकज को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पीड़ित युवक डेयरी संचालक है। युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी की है। वहीं पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए इलाके में सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुटी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
