देहरादून
Big Breaking: अचानक देहरादून आईएसबीटी पंहुचे सीएम धामी , अधिकारियों के छूटे पसीने, दिए ये आदेश…
देहरादून: उत्तराखंड क मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन में दिखाई दे रहे है। सीएम गुरुवार दोपहर अचानक देहरादून आइएसबीटी पहुंच गए। उन्होंने न सिर्फ बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया बल्कि व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को एक हफ्ते के भीतर तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में जाकर यात्रियों से बातचीत की और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर एक हफ्ते में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हुई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि सीएम धामी बुधवार दोपहर हरिद्वार रोड पर आयोजित स्वास्थ्य विभाग के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौट रहे थे। इस बीच उनका काफिला आइएसबीटी के भीतर मुड़ गया। उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण कर टिकट काउंटर पर बैठे कर्मचारियों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने आइएसबीटी में यात्रियों के बैठने, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाय।
आपको बता दें कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर यात्रियों को बैठने के लिए बैंच की पूरी व्यवस्था की जाय। यह सुनिश्चित हो कि पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। शौचालय में स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाए। सीएम ने उत्तराखंड परिवहन निगम के काउंटर का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी जानकारियां बोर्ड पर चस्पा की जाए। बुजुर्ग लोगों को आवागमन के लिए कोई दिक्कत न हो, काउंटर पर उनकी सहायता के लिए व्यवस्था की जाय।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

