देहरादून
Big Breaking: चुनाव से पहले सीएम धामी का बड़ा कदम, इन्हें सौपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, जानिए…

देहरादून। उत्तराखंड में चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है वैसे ही सियासी सरगर्मियों के बीच बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। सरकार ने अगले विधानसभा चुनाव से पहले तीन दायित्वधारी नियुक्त किए हैं। अनुसूचित जाति आयोग में तीन सदस्यों के रूप में मोहन प्रसाद महर, श्यामल कुमार और राजेंद्र प्रसाद टम्टा नामित किए गए हैं। जिसका आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया कि नामित व्यक्तियों को उनके कर्तव्य, दायित्व, अधिकारों और सेवा अवधि के बारे में संबंधित प्रशासकीय विभाग समाज कल्याण की ओर से अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।
आपको बता दें कि समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के पास थी। धामी सरकार के इस कदम को भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम चुके पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से जोड़कर देखा जा रहा है।अनुसूचित जाति आयोग में सदस्य के पदों पर नियुक्ति में दोनों मंडलों गढ़वाल व कुमाऊं को साधने की कोशिश की गई है। हालांकि समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास ही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


