देहरादून
Big Breaking: देहरादून आरटीओ का बड़ा आदेश जारी, इन वाहनों पर लगाई रोक, पढ़ें…

Uttarakhand News: उत्तराखंड के वाहन चालको के लिए जरूरी खबर है। आरटीओ ने देहरादून में डीजल से चलने वाले 10 साल पुराने ऑटो-विक्रम को सड़कों से बाहर करने का फैसला लिया है। देहरादून आरटीओ ने इसके लिए ऑटो चालको को अल्टीमेटम देते हुए आदेश जारी कर दिया है। जिसमें
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार डीजल वाले ऑटो-विक्रम 31 दिसम्बर 2023 के बाद नहीं चलेंगे। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है। जारी आदेश में लिखा है कि संभागीय परिवहन प्राधिकरण, देहरादून की बैठक दिनांक 01.11.2022 के मद संख्या 7 (अ) में (डीजल चलित ऑटो एवं विक्रम वाहनों से सम्बंधित ) प्राधिकरण द्वारा लिए गये निर्णय के क्रम में कार्यालय के यह संज्ञान में आया है कि कतिपय व्यक्तियों द्वारा भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है ।
प्राधिकरण ने साफ किया है कि दिनांक 31.03.2023 के पश्चात देहरादून केंद्र, हरिद्वार केंद्र ऋषिकेश केंद्र, रुड़की केंद्र, डोईवाला केन्द्र, डोईवाला ग्रामीण केंद्र एवं बड़ोंवाला केंद्र हेतु जारी परमिटों से आच्छादित 10 वर्ष से अधिक पुराने केवल डीजल चलित ऑटो एवं विक्रम वाहनों का संचालन अनुमन्य नही किया जाएगा, तथा दिनांक 31.12.2023 के पश्चात समस्त डीजल चलित ऑटो एवं विक्रम वाहनों का संचालन प्रतिबन्धित कर दिया जाएगा।
इससे पहले आरटीओ ने सभी ऑटो और विक्रम मालिकों को अल्टीमेटम देते हुए अपने गाड़ियों को 31 जनवरी 2023 तक नए नियमों के तहत पेपर बनवाने, गाड़ियों को सीएनजी में कन्वर्ट करने, बीएस 6 मानकों की गाड़ियों के ही परमिशन का अनुपालन करवाना शुरू कर दिया है। ऐसा न करने पर वाहन चालको पर कड़ी कार्रवाही होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


