देहरादून
Big Breaking: उत्तराखंड में दो साल तक सबसे ताकतवर IAS अधिकारी की छीनी जा रही ताकत, अब इस पद से हटाया…
देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। राज्य में 2 साल पहले तक सबसे ताकतवर नौकरशाह माने जाने वाले ओम प्रकाश से मुख्य स्थानिक आयुक्त का पद वापस ले लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा सरकार में त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री रहते जिस अधिकारी को सबसे ताकतवर माना जाता था, वह अधिकारी अब एक के बाद एक महत्वपूर्ण पदों से हटाया जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही आईएएस ओम प्रकाश सरकार से दूर होते दिखे हैं।
गौरतलब है कि साल 2020 में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री रहते 1987 बैच के उत्तराखंड कैडर के आईएएस ओम प्रकाश को मुख्य सचिव बनाया था। ओम प्रकाश त्रिवेंद्र सिंह रावत के कृषि मंत्री रहते हुए भी उनके सचिव रहे हैं। लेकिन त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद (त्रिवेंद्र के बाद तीरथ मुख्यमंत्री रहे) और पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनते ही ओम प्रकाश का भार कम किया गया। अब आईएएस ओम प्रकाश के पास महज राजस्व परिषद के अध्यक्ष की ही जिम्मेदारी रह गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…





















Subscribe Our channel
