उत्तराखंड
BIG BREAKING: हरीश रावत ने दिया ये पद छोड़ने का बड़ा बयान, राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज…
देहरादून: उत्तराखंड में जहां चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो वहीं पंजाब में कांग्रेस संकट चल रहा है। आपसी कलेश के कारण से शायद पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत भी तंग आ गए हैं। इस बीच उन्होंने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा है कि वह पंजाब प्रदेश के प्रभारी के दायित्व से मुक्त होना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने कोरोना के बाद हो रही परेशानियों को मुख्य वजह बताया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरीश रावत पंजाब के मसले पर आज शाम पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे और ताजा हालत से अवगत कराएंगे। मुलाकात से पहले हरीश रावत का प्रभारी पद छोड़ने का बयान सामने आया है। इसके साथ ही रावत ने कहा कि अगले साल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होना है, और ऐसे में वह राज्य में अपनी सक्रियता को बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह बारे में शीघ्र ही सोनिया गांधी से मुलाकात कर अवगत कराएंगे।
गौरतलब है कि हरीश रावत इससे पहले असम कांग्रेस के भी प्रभारी रह चुके हैं। हाल में पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंद सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच विवाद को सुलझाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी लेकिन विवाद फिर से बढ़ता दिख रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
