देहरादून
Big Breaking: देहरादून में हाईप्रोफाइल इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, जानिए कैसे होती थी बुकिंग…
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने राजधानी देहरादून में हाईप्रोफाइल इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ये रैकेट पटेलनगर थाना क्षेत्र में फ्लैट में संचालित किया जा रहा था। इस रैकेट के तार सिर्फ दून या आस पास के शहरों से नहीं बल्कि विदेश से जुड़ा हुए है। पुलिस ने देहराखास, टीएचडीसी कॉलोनी स्थित फ्लैट में छापेमारी कर आठ महिलाओं समेत 11 लोगो को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों में दो ग्राहक भी शामिल हैं। साथ ही मौके से मेरठ निवासी संचालक को भी पुलिस ने दबोचा है। दून में देह व्यापार के लिए असम, पश्चिम बंगाल, उड़िसा आदि राज्यों से महिलाएं बुलाई गई थी।
आपको बता दें कि देहरादून में जहां लोग आध्यात्मिक शांति के लिए आते थे वहीं अब यह अपराध का गढ़ बनती जा रही है। हत्या,लूट , सेक्स रैकेट सहित हर तरह के अपराध यहां बढ़ते जा रहे हैं। अब यहाँ हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ग्राहकों से सम्पर्क करने के लिए आरोपियों ने दून एस्कॉर्ट सर्विस के लिंक बेवसाइट Skokka.com में अपने नम्बर दे रखे हैं और देह व्यापार करने वाले अन्य साथियों के माध्यम से भी उसे ग्राहक मिल जाते हैं। आरोपी ग्राहकों को अपने फ्लैट में और ग्राहकों की मांग पर अन्य होटलों में उचित कीमत मिलने पर लड़कियां सप्लाई करता है। वहीं, पुलिस को फ्लैट से कई आपत्तिजनक सामग्री, 13 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप भी बरामद किया है। वहीं पुलिस पूछताछ में आजीविका अर्जित करने व अपने शौक पूरा करने के लिए वो यह धंधा किया जा रहा है। जिसके लिए वह ग्राहकों से फ्लैट में, अलग-अलग होटल व अन्य राज्यों में आया जाया करती हैं। वहीं, ग्राहकों से मिलने वाली कीमत का आधा भाग उनके द्वारा ब्रोकर को दिया जाता है, ब्रोकर द्वारा ही उन्हें ग्राहक से मिलाया जाता है व पैसे का लेन देन ब्रोकर ही करता है।
मौके से पुलिस ने देह व्यापार के सरगना राजीव (39)निवासी शास्त्रीनगर, मेरठ, ग्राहक राजा (24) पुत्र इम्तियाज निवासी भलस्वा डेरी, श्रदानंद कॉलोनी, दिल्ली और शुभम (20) पुत्र वीर सिंह निवासी डीएल रोड, अंबेडकर कॉलोनी, को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर देह व्यापार से जुड़ी महिला ज्योति (34) निवासी गोविंदपुरम, बापू धाम गाजियाबाद, वसीमा (34) पुत्री हनीफ निवासी माधवपुरम, सेक्टर तीन मेरठ, क्षेत्री (38) निवासी तोढे जलढका थाना झालुग जिला दार्जलिंग, असम, रेखा दर्जी (32) निवासी रैग, दार्जलिंग, हाल पता मदनपुर खादर, दिल्ली, आयशा (24) निवासी इस्लामिया बस्ती मस्जिद के पास थाना सहारनपुर और सुनीता लौहार (37) निवासी डीमाटी स्टेट थाना कालचिनी जिला जलपाइगुड़ी, पश्चिम बंगाल, प्रमिला बारला (38) निवासी गौरबद्वार लालमटिया जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा, हाल निवासी किलोकरी, दिल्ली, पूजा (28) निवासी प्रसाह प्रशिक्षण केंद्र, गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ देह व्यापार को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel