देहरादून
Big Breaking: उत्तराखंड में बीजेपी ने इन 10 विधायकों का काटा टिकट, जुबिन नौटियाल के पिता को दिया यहां से टिकट…
देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए जहां एक ओर बीजेपी प्रत्यशियो की लिस्ट जारी होने से लंबा इंतजार खत्म हो गया है। वहीं लिस्ट ने कई लोगों को चौका दिया है। पहली लिस्ट में 10 विधायकों के टिकट कटे है। तो कहीं पार्टी ने बड़ा दांव चला है। कई नए चेहरों पर बड़ा दांव लगाया गया है। इसी में एक नाम है रामशरण नौटियाल। आपको बता दें कि रामशरण नौटियाल गायक जुबिन नौटियाल के पिता है । रामशरण नौटियाल बीजेपी के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं। वहीं थराली से मुन्नी देवी तो कर्णप्रयाग से सुरेंद्र सिंह नेगी, खानपुर से कुँवर प्रणव चैम्पियन यमकेश्वर से ऋतु खण्डूड़ी, पौड़ी से मुकेश कोहली, गंगोलीहाट से मीना गंगोला, कपकोट से बलवंत भौर्याल, द्वाराहाट से महेश नेगी, अल्मोड़ा से रघुनाथ सिंह चौहान, काशीपुर से हरभजन सिंह चीमा के टिकट कट गए हैं।
बता दें कि भाजपा की पहली लिस्ट में 59 नामों का ऐलान किया गया है। भाजपा ने चुनावी गणित में जीत के मानक पर कमजोर दिखते प्रत्याशियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है इस सूची में ज्यादातर पुराने चेहरों को भी उम्मीदवार बनाया गया है ।
हालांकि खानपुर में कुंवर प्रणव सिंह अपनी पत्नी और काशीपुर से हरभजन सिंह चीमा अपने बेटे को टिकट दिलाने में सफल रहे । जबकि देहरादून की कैंट विधानसभा सीट पर भाजपा ने दिवंगत विधायक हरबंस कपूर की पत्नी को उम्मीदवार बनाया है।
वहीं रेप के आरोपी विधायक महेश नेगी का टिकट भी पार्टी ने इस बार काट दिया है महेश नेगी के प्रकरण को लेकर भाजपा को हार का डर सता रहा था । जबकि देहरादून की कैंट विधानसभा सीट पर भाजपा ने दिवंगत विधायक हरबंस कपूर की पत्नी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं रेप के आरोपी विधायक महेश नेगी का टिकट भी पार्टी ने इस बार काट दिया है । महेश नेगी के प्रकरण को लेकर भाजपा को हार का डर सता रहा था । भाजपा ने थराली से मुन्नी देवी की जगह भोपाल राम टम्टा को टिकट दिया है । कर्णप्रयाग में सुरेंद्र सिंह नेगी की जगह अनिल नौटियाल को अपना प्रत्याशी बनाया है । खानपुर सीट से कुंवर प्रणव सिंह को टिकट ना देकर उनकी पत्नी रानी देवयानी को उम्मीदवार बनाया ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel