देहरादून
Big Breaking: कैबिनेट मंत्री हरक के घर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, काऊ भी है मौजूद, बंद कमरे में हो रही बात…
देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। दलबदल की राजनीति के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बागी विधायक व बीजेपी कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के घर पर नेेता प्ररतिपक्ष प्रीतम सिंह पहुंचे हैं। खास बात यह है कि हरक सिंह रावत के अलावा उमेश शर्मा काऊ भी उनके घर पर मौजूद है और माना जा रहा है कि बंद कमरे में एक बार फिर कांग्रेस में जाने को लेकर हरक सिंह रावत और उमेश शर्मा काऊ की बातचीत चल रही है। इन नेताओं के बीच क्या बातचीत चल रही ये तो पता नही चल सका है लेकिन इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।
बता दें कि दिल्ली में एक साथ एक ही फ्लाइट से कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और मंत्री हरक सिंह रावत विधायक उमेश शर्मा काऊ रवाना हुए थे जिसके बाद दलबदल को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई थी इसके बाद आज एक बार फिर हरक सिंह रावत के घर पर प्रीतम सिंह पहुंचे हैं। हालांकि भाजपा में भी इन दोनों ही नेताओं को मनाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन मौजूदा स्थितियों से लगता नहीं है कि चुनाव तक यह दोनों नेता भाजपा में रुकने वाले हैं।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कुछ नेता अपनी पार्टी छोड़कर दूसरी में जा रहे हैं तो कुछ वापसी कर रहे हैं। उत्तराखंड कांग्रेस में कई नेता वापसी करना चाह रहे हैं, लेकिन सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस बात से खफा हैं। हरीश रावत बागियों को ‘महापापी’ बता चुके हैं। हरीश रावत ने कहा कि जिन महापापी लोगों ने 2016 में कांग्रेस की सरकार गिराने का महापाप किया है, जब तक वो सार्वजनिक रूप से अपनी गलती मानते हुए माफी नहीं मांगते, तब तक वो उनको कांग्रेस में वापस लेने के पक्ष में नहीं हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

