देहरादून
Big Breaking: अब नहीं होगी सूचना में बैक डोर से विज्ञापनों की खुली बंदर बांट, डी जी सूचना ने किया बड़ा ऐलान…
देहरादून। आज दिनांक 6 सितंबर 2022 को शाम 7 बजे सूचना महानिदेशक से सचिवालय के मीडिया सेंटर में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें सूचना महानिदेशक बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी । तत्पश्चात एक दिन पूर्व में बैक डोर से कुछ पोर्टल संचालक को जारी किए गए विज्ञापन के संबंध में डी जी सूचना को अवगत कराया । जिस पर डीजी सूचना ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार की नजर में सभी पत्रकार एक समान हैं और उनके साथ कभी भी भेदभाव नहीं किया जाएगा ।
साथ ही सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सभी पत्रकारों को अवगत कराया कि एक दिन पूर्व में कुछ पोर्टलों को जितनी धनराशि के विज्ञापन जारी किए गए हैं। ठीक उतनी ही धनराशि के विज्ञापन बाकी बचे शेष पोर्टलों को दो से तीन दिन के भीतर विज्ञापन के आर ओ जारी कर दिए जाएंगे । सूचना महानिदेशक के इस आश्वासन से सहमत होकर पत्रकार समूह ने सूचना निदेशालय के बाहर आगामी प्रस्तावित धरना को तत्काल स्थगित कर दिया ।
साथ ही पत्रकारों की हित की बात करने के लिए सूचना महानिदेशक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर आलोक शर्मा, सोमपाल सिंह, अनूप ढौंडियाल, मनीष व्यास,सुरेंद्र रावत व संदीप उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…





















Subscribe Our channel


