देहरादून
Big Breaking: देहरादून में सनसनीखेज वारदात, इस पिकनिक स्पॉट पर युवक की निर्मम हत्या…
उत्तराखंड की राजधानी देहारदून से बड़ी वारदात की खबर आ रही है। यहां गुच्चु पानी के पिकनिक स्पॉट पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मृतक युवक ई-रिक्शा चलाता था। वह प्रतिदिन सुबह 8 बजे काम पर निकलता था और शाम को 4 बजे खाना खाने के लिए घर पहुंचता था। लेकिन सोमवार को वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन ही उसे ढूंढते हुए शव तक पहुंचे। जिसे देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान मोहसीन उम्र 35 वर्षीय निवासी तेलपुर चौक शिमला बायपास के रुप में हुई है। सोमवार को तीन युवक ई-रिक्शा बुक कर उसे अपने साथ ले गए थे। जिसके बाद ई-रिक्शा गुच्चू पानी तिराहे पर खड़ी हुई थी।
काफी खोजबीन के बाद गुच्चुपानी नदी किनारे जंगल में उसका शव बरामद हुआ। स्वजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली कैंट पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। सुबूत जुटाने के साथ ही इलाके के सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

